धमतरीनगरीबेलरगांव

धर्मांतरित महिला के अंतिम संस्कार पर बवाल:ग्रामीणों ने ईसाई रीति का विरोध किया, 3 घंटे तक चली समझाइश, हिंदू रीति से किया गया अंतिम संस्कार…

Chhattisgarh dhamtari नगरी ब्लॉक के बेलरगांव के समीप नवागांव में एक महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार की रीति को लेकर चल रहा विवाद करीब तीन घंटे की बैठक के बाद समाप्त होने की जानकारी सामने आई है। ग्रामीणों और समाज के लोगों के बीच चर्चा के बाद हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करने पर सहमति बनने की बात कही जा रही है।

8 साल पहले परिवार ने अपनाया था ईसाई धर्म

जानकारी के मुताबिक, मृतका का नाम पिएं बाई साहू था। बताया जा रहा है कि करीब 8 वर्ष पहले उनके परिवार ने ईसाई धर्म अपना लिया था। गुरुवार सुबह पिएं बाई साहू की मौत के बाद परिजन ईसाई रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को लेकर ग्रामीणों और समाज के लोगों के बीच मतभेद की स्थिति बनी।

तीन घंटे चली बैठक, लिखित सहमति के बाद अंतिम संस्कार पर फैसला

मामले को लेकर नवागांव में ग्रामीणों और समाज के लोगों की बैठक हुई। करीब तीन घंटे तक चली चर्चा के बाद हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किए जाने पर सहमति बनने की जानकारी है। बताया जा रहा है कि परिवार की ओर से लिखित रूप में सहमति पत्र भी दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से किए जाने का निर्णय लिया गया।

कर्मा माता के समक्ष पूजा-अर्चना और हनुमान चालीसा का पाठ

बताया गया कि नवागांव स्थित साहू समाज भवन में कर्मा माता के समक्ष हनुमान चालीसा का पाठ कर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद नारियल फोड़कर प्रसाद ग्रहण कराया गया।

वहीं, श्री राम हिंदू संगठन और साहू समाज के सदस्यों द्वारा गंगाजल का छिड़काव कर तुलसी का पत्ता खिलाने समेत शुद्धिकरण की प्रक्रिया कराए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद महिला को हिंदू समाज में शामिल किए जाने की बात कही गई।

हिंदू रीति-रिवाज से होगा अंतिम संस्कार

बैठक में बनी सहमति के बाद पिएं बाई का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज और परंपरा के अनुसार किए जाने की जानकारी है। हालांकि, पूरे मामले को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने आना अभी बाकी है।

फिलहाल बैठक के बाद विवाद की स्थिति समाप्त होने और अंतिम संस्कार को लेकर सहमति बनने की बात कही जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button