छत्तीसगढ़

CG -चलते टैंकर में लगी भीषण आग, पेट्रोल-डीजल से भरे वाहन को धू-धूकर जलता देख सहमे लोग, मची अफरा-तफरी, देखें वायरल VIDEO……

कटघोरा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे-130 पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लोडेड पेट्रोल-डीजल टैंकर अचानक आग की लपटों से घिर गया। टैंकर में भीषण आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जाने पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, टैंकर कोरबा से पेट्रोल लेकर वार्डफ़ नगर की ओर जा रहा था, जिसमें करीब 2 हजार लीटर पेट्रोल और 8 हजार लीटर डीजल लोड था। कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे-130 पर गुरसियां के पास टैंकर चालक खाना खाने के लिए रूके थे। खाना खाने के बाद जैसे ही टैंकर को स्टार्ट किया गया, उतने में उसमें आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया।

घटना के बाद आनन-फानन में चालक और कंडक्टर ने टैंकर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। वही सूचना मिलते ही बांगो पुलिस और यातायात पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची।

टैंकर में विस्फोट की आशंका को लेकर रिहायसी इलाके को खाली कराया गया। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। गनिमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानी नहीं हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button