छत्तीसगढ़

CG – 8 लोगों की मौत : रायपुर से नागपुर जा रही गाड़ी हुई हादसे का शिकार, 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौके पर मौत, 3 की हालत गंभीर , मची चीख पुकार……

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर हाइवे पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायपुर से नागपुर जा रही एक एसयूवी की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एसयूवी में सवार तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं, दुर्घटना में घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक़, एसयूवी में सवार लोग छत्तीसगढ़ के रायपुर से नागपुर जा रहे थे। इस दौरान सुबह करीब 4 बजे लाखनी तहसील के मानेगांव और पिंपलगांव के बीच नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर उनकी गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गयी।

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के मदद से गाड़ी में फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू किया। ट्रक में फंसी गाड़ी को बाहर निकालने के लिए दो जेसीबी की मदद लेनी पड़ी।

इस दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौके पर मौत हो गई। घटना में घायल तीन लोगों को उपचार के लिए सकोली सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में पुलिस मृतकों और घायलों से परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button