छत्तीसगढ़

CG – घर से स्कूल जाने निकले 3 नाबालिग अचानक हुए लापता, पुलिस बनी देवदूत ऐसे बचाई जान…..

दुर्ग। भिलाई के तीन दर्शन मंदिर कैंप-1 के पास से स्कूल जाने के लिए निकले तीन नाबालिग अचानक लापता हो गए। एक साथ तीन बच्चों के गायब होने की खबर से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। परेशान परिजनों ने तत्काल थाने पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद छावनी पुलिस ने बच्चों की तलाश शुरू की और अलग-अलग सुराग जुटाते हुए आखिरकार तीनों नाबालिगों को डोंगरगढ़ से सकुशल बरामद कर लिया। बच्चों के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

दरअसल तीनों नाबालिग बच्चे स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन स्कूल पहुंचने के बाद अन्य दो साथियों के साथ कहीं चले गए थे। थाना छावनी में परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई कि उनका नाबालिग पुत्र, जो महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल, तीन दर्शन मंदिर में अध्ययनरत है, सुबह करीब 11 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। बच्चा स्कूल पहुंचा, लेकिन स्कूल के अंदर जाने के बजाय अपने साथ पढ़ने वाले दो अन्य नाबालिग दोस्तों के साथ कहीं चला गया।

त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तीनों बच्चों की तलाश के लिए स्कूल के आसपास तथा उनके संभावित रास्तों पर उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही पावर हाउस रेलवे स्टेशन के लगभग 20 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। इसके अलावा बच्चों के साथ अध्ययनरत अन्य विद्यार्थियों से पूछताछ की। पूछताछ के आधार पर तीनों बच्चों के डोंगरगढ़ जाने की संभावना सामने आई। इसके बाद पुलिस टीम तत्काल डोंगरगढ़ रवाना हुई। डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन के आरपीएफ एवं संबंधित थाना पुलिस को भी सूचना देकर अलर्ट किया और रात्रि करीब 02:30 बजे तीनों नाबालिग बच्चों को डोंगरगढ़ मंदिर के पास से सकुशल बरामद किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button