छत्तीसगढ़

CG – मस्तूरी के सरगंवा में धूमधाम से मना भोजली तिहार, बच्चों की टोली रही आकर्षण का केंद्र पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//विकासखंड के ग्राम सरगंवा में भोजली तिहार का जश्न बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गांव की सबसे पुरानी और ऐतिहासिक तालाब में विधि-विधान के साथ भोजली विसर्जन किया गया।

इस अवसर पर गांव के बड़े-बुजुर्ग, माता-बहनें भारी संख्या में उपस्थित रहीं। विसर्जन शोभायात्रा में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बच्चों की टोली रही, जो सिर पर भोजली लिए भक्तिभाव से निकली। बच्चों की मासूमियत और भक्ति ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं और बच्चियों ने सिर पर भोजली कलश धारण कर गांव में शोभायात्रा निकाली। भोजली गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

सरगंवा में बच्चों ने मोहा सभी का मन…

भोजली विसर्जन के दौरान सिर पर भोजली लिए निकली बच्चों की टोली ने सभी का दिल जीत लिया। इनमें माधुरी यादव, रानू यादव, प्रियंका यादव, सृष्टि यादव, ज्योति मानिकपुरी, लक्ष्मी यादव सहित अन्य बच्चियां शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button