छत्तीसगढ़

CG – MBBS छात्र की मौत : दोस्त के कमरे में मिली MBBS छात्र की लाश, आसपास बिखरी मिलीं नशीली दवाएं-इंजेक्शन, कॉलेज में फैली सनसनी……

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। बालाजी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एक MBBS छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र का शव हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर स्थित उसके दोस्त के कमरे से बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही हॉस्टल और कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। फिलहाल छात्र की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर जांच की जा रही है।

मामला जिले के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल का है। विनायक सैनी (21 साल) के रूप में हुई है। जो राजस्थान के अजमेर रहने वाला था। विनायक बालाजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। वह हॉस्टल के चौथी मंजिल पर रहता था। घटना वाले दिन ही विनायक घर से छुट्टी मनाकर लौटा था। विनायक हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर रहने वाले अपने दोस्त के कमरे में थे। दोस्त खाना खाने के बाहर गया हुआ था। जब वो कमरे में लौटा तो देखा उसकी लाश बेड पर पड़ी हुई थी। जिसे देख वो घबरा गया।

जिसके बाद अन्य छात्रों की मदद से विनायक को बालाजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पंडरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। साथ ही हॉस्टल के कमरे की जांच की गयी।

तलाशी के दौरान कमरे ने नशीली दवा, एनेस्थीसिया में इस्तेमाल होने वाली फेंटानिल और इंजेक्शन मिली है। आशंका है छात्र की इसी से मौत हुई है। हालाँकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा विनायक ने इस दवा का सेवन किया था या नहीं। फ़िलहाल पुलिस आत्महत्या समेत हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button