छत्तीसगढ़

CG – सरिया से लोड ट्रक ने पहले बिजली खंभे को ठोका, फिर मकान में जा घुसा, हादसे में आग ने मचाई तबाही, तीन बाइक जलकर खाक, मौके पर मची अफरा-तफरी…..

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के खरसिया में तेज रफ्तार ट्रेलर ने जमकर तबाही मचा दी। रायगढ़ से रायपुर की ओर जा रहा छड़ों से लदा ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया और बिजली के खंभे को तोड़ते हुए सीधे एक मकान में जा घुसा। टक्कर के बाद ट्रेलर में आग लग गई।

आग इतनी तेजी से फैली कि घर के बाहर खड़ी तीन बाइक और मकान में रखा सामान भी उसकी चपेट में आ गया और जलकर खाक हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

आगजनी में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान होने की आशंका है। हादसा खरसिया के रायगढ़ चौक रोड पर हुआ। ट्रेलर की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया, जिसके बाद इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हादसे के कारण आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि जिस घर में ट्रेलर घुसा, वहां परिवार के लोग सो रहे थे। ट्रेलर की जोरदार टक्कर और आग लगने के बावजूद घर में मौजूद लोग समय रहते सुरक्षित बच गए। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

टक्कर के बाद ट्रेलर में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने घर के बाहर खड़ी तीन मोटरसाइकिलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग से ट्रेलर, तीन बाइक और घर का सामान जलकर राख हो गया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

हादसे के दौरान ट्रेलर चालक ने किसी तरह वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, हादसे की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button