छत्तीसगढ़

CG – एक शक ने बदल दिया पूरा खेल! पत्नी से अवैध संबंध के शक में पड़ोसी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार, जांच में जुटी पुलिस…..

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में हत्या का मामला सामने आया है, जहां पति ने अपनी पत्नी से अवैध संबंध के शक में पड़ोसी युवक की टंगिया मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

जाने पूरा मामला

यह पूरा मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दूरती के मरहट्टा गांव का है। बताया जा रहा है कि आरोपी को शक था कि पड़ोश में रहने वाले युवक से उसकी पत्नी का अवैध संबंध है। इसी के चलते उसने आज युवक पर टंगिया से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

वही घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। इधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी के साथ ही आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button