CG – अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी: बिलासा कन्या विजेता, पातालेश्वर मस्तूरी उपविजेता पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के अंतर्गत परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता 11-12 सितंबर 2026 को शासकीय बिलासा कन्या पीजी महाविद्यालय बिलासपुर के तत्वावधान में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में 19 महाविद्यालयों ने भाग लिया।
फाइनल मुकाबला शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी और बिलासा कन्या महाविद्यालय बिलासपुर के बीच खेला गया। कांटे के मुकाबले में 31-34 के स्कोर से बिलासा कन्या महाविद्यालय विजेता रही, जबकि शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी उपविजेता रही।
बता दें कि मस्तूरी महाविद्यालय की टीम इससे पहले भी लगातार अन्य खेलों में शानदार प्रदर्शन करती आ रही है, जो क्षेत्र और महाविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है।
महाविद्यालय की प्राचार्या दुर्गा बाजपाई ने सभी खिलाड़ियों, कोच वैभव बेन और क्रीड़ा अधिकारी बसंत अंचल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।




