CG – कुकुर्दीकेरा में 36 घंटे का अखंड रामायण पाठ, सरपंच के मार्गदर्शन में ग्रामीणों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//विकासखंड मस्तूरी के ग्राम पंचायत कुकुरदीकेरा में सरपंच शत्रुहन सिंह पटेल के मार्गदर्शन में 36 घंटे के अखंड रामायण पाठ का भव्य आयोजन किया गया।
सवनाही समिति द्वारा समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक आयोजन में हरिशंकर, फूल सिंह, अमृत पटेल, गणराज पटेल, रोहित पटेल, मनहरण पटेल, दीनदयाल केंवट, मनबोध केंवट, जीवराखन केंवट, बुधारी पटेल, भगत सिंह केंवट, कन्हैया पटेल, रामचरण केंवट, दउवा केंवट, ललित पटेल, भुनेश्वर पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
36 घंटे तक चले अखंड पाठ के दौरान पूरा गांव राममय हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से गांव में एकता, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
ललित पटेल ने बताए मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्श…
वहीं, इस अवसर पर ललित पटेल ने भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्श जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि श्रीराम का जीवन त्याग, सत्य, कर्तव्यपरायणता और मर्यादा का सर्वोत्तम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि पिता के वचनों के पालन के लिए 14 वर्ष का वनवास, भाई भरत के प्रति प्रेम और प्रजा के प्रति न्यायप्रियता आज भी समाज के लिए प्रेरणा है।
उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि रामायण के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर सत्य और धर्म के मार्ग पर चलें।




