छत्तीसगढ़

CG – सांदीपनी एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय हिंदी दिवस पारंपरिक ज्ञान से AI तक की यात्रा पर हुई चर्चा पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//सांदीपनी एकेडमी, पेण्ड्री (मस्तूरी) में शनिवार को ‘राष्ट्रीय हिंदी दिवस’ का गरिमामय आयोजन किया गया। आगामी 14 सितंबर को राज्य अवकाश होने के कारण महाविद्यालय में यह कार्यक्रम 12 सितंबर को ही पूर्ण उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर B.Ed. एवं D.El.Ed. द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां व गतिविधियां महाविद्यालय में “वैश्विक डिजिटल युग में हिंदी”और”पारंपरिक ज्ञान से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तक” थीम पर विविध शैक्षणिक व सांस्कृतिक स्पर्धाएं आयोजित की गईं डिजिटल क्विज़ प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से बहुविकल्पीय क्विज़ आयोजित की गई, जिसमें प्राचीन साहित्य, व्याकरण, यूनिकोड, वॉइस टाइपिंग से लेकर एआई (AI) और भाषिणी मिशन में हिंदी के अनुप्रयोग पर आधारित प्रश्न शामिल थे। डिजिटल क्विज़ प्रतियोगिता में 82‌ प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया। सहायक प्राध्यापक मुकेश खुटाले द्वारा विद्यार्थियों का प्रोत्साहन करते हुए इस प्रतियोगिता में स्वयं भाग लिया। प्रत्येक प्रश्न पर एक नंबर था सभी प्रशिक्षार्थियों में से पांच विद्यार्थियों ने पूरे प्रश्न सही बनाए। एक समान नंबर प्राप्त करने वाले विजेताओं के नाम गूगल फॉर्म सबमिट करने के समय को ध्यान में रखकर चुना गया है।

बीएड व डीएलएड में पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों क्रमशः प्रथम स्थान दीपा पटेल व निशा निर्मलकर रहे, द्वितीय स्थान द्रविड़ कैवर्त व संजना कंवर रहे, तृतीय स्थान दिनेश प्रताप पैकरा व अंजलि पटेल रहे। हिंदी अभिव्यक्ति से पूर्व विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। काव्य पाठ एवं साहित्यिक अभिव्यक्ति 24 प्रशिक्षणार्थियों ने दोहा, शायरी, कविता और लघु कहानियों के माध्यम से हिंदी भाषा के महत्व और उसके गौरव का सुंदर बखान किया। सहायक प्राध्यापक श्रीमती अन्नपूर्णा जायसवाल द्वारा कविता पाठ व समापन श्रीमती श्रीति मजूमदार द्वारा किया गया।

श्यामपट सज्जा व प्रेरक विचार: कक्षाओं में “विचारों की ताकत आवाज की ऊंचाई से नहीं, तर्कों की गहराई से मापी जाती है” जैसे संदेशों और कलात्मक कृतियों के साथ ब्लैकबोर्ड को आकर्षक ढंग से सजाया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्रबंधक महेंद्र चौबे व प्रशासनिक अधिकारी विनीत चौबे के साथ प्राचार्य डॉ रीता सिंह काम मार्गदर्शन रहा। सफल संचालन और प्राध्यापकों का सहयोग
कार्यक्रम का सुंदर एवं प्रभावपूर्ण मंच संचालन डॉ. दीप्ति सिंह राठौर द्वारा संपन्न किया गया। उन्होंने अपने ओजस्वी विचारों और काव्य पंक्तियों से पूरे कार्यक्रम में उत्साह बनाए रखा। समस्त प्राध्यापक वर्ग और स्टाफ सदस्य डॉ ताराचंद तिवारी कविता विश्वास एवं सुधा गोयल का सराहनीय सहयोग रहा। प्रशिक्षार्थियों की उपस्थिति, काव्य व कहानी पाठ में इस आयोजन को चार चांद लगा दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button