छत्तीसगढ़

CG-स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा : मॉल की दूसरी मंजिल पर था स्पा सेंटर, पुलिस पहुंची तो मचा हड़कंप, 8 युवतियों पर बाउंड ओवर की कार्रवाई……

भिलाई। भिलाई के सूर्या मॉल स्थित एक स्पा सेंटर में पुलिस ने औचक छापेमारी की। एएसपी शोभराज अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने सेंटर की जांच की। इस दौरान वहां कई युवतियां मौजूद मिलीं। पुलिस ने मौके पर पूछताछ और जांच की कार्रवाई की। इसके बाद 7 से 8 युवतियों के खिलाफ बाउंड ओवर यानी मुचलका पाबंद की कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई को लेकर इलाके में चर्चा है।

पुलिस के मुताबिक, सूर्या टीआई मॉल की दूसरी मंजिल पर संचालित स्पा सेंटर में औचक जांच की गई। बताया जा रहा है कि मॉल प्रबंधन की ओर से सेंटर का बिजली और पानी कनेक्शन काट दिया गया था, इसके बावजूद अंदर युवतियां मौजूद मिलीं। पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और सेंटर की गतिविधियों की जांच की।

छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से अनैतिक देह व्यापार से जुड़ी कोई पुष्टि नहीं मिली है। हालांकि, पुलिस ने सेंटर में मौजूद युवतियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें बाउंड ओवर किया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में संदिग्ध और अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

अवैध गतिविधियों पर सख्ती की चेतावनी

सीएसपी ने स्पष्ट किया कि शहर में संचालित स्पा सेंटरों और अन्य संस्थानों में यदि किसी तरह की अवैध गतिविधि सामने आती है तो पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने संचालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button