छत्तीसगढ़

CG – छात्रा की मौत मामले में NSUI नेता पर FIR, लगे ये गंभीर आरोप, जाने पूरा मामला……

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बीए प्रथम वर्ष की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। परिजनों की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने NSUI छात्र नेता ज्ञान तिवारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने (दुष्प्रेरण) का मामला दर्ज किया है। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

दो दिन पहले बीए प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली छात्रा ने अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद परिजनों ने एनएसयूआई छात्र नेता ज्ञान तिवारी पर छात्रा को लंबे समय से प्रताड़ित करने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था।

परिजनों का आरोप था कि ज्ञान तिवारी की प्रताड़ना से छात्रा काफी परेशान थी। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

परिजनों की शिकायत और उनके द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर गांधीनगर पुलिस ने ज्ञान तिवारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का अपराध दर्ज किया है।

पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। छात्रा और आरोपी के बीच संपर्क, घटनाक्रम तथा परिजनों की ओर से लगाए गए प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग के आरोपों की भी जांच की जा रही है। अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी ज्ञान तिवारी फरार बताया जा रहा है। गांधीनगर पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि छात्रा को किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा था और परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button