छत्तीसगढ़

CG GST Raid : छत्तीसगढ़ के दो जिलों में GST का बड़ा एक्शन, आधा दर्जन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर दी दबिश, यहां होटल पर ठोका इतने लाख रुपये जुर्माना….

बिलासपुर। GST स्टेट टीम ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और मुंगेली जिले में 6 व्यापारियों के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है। टीम ने मुंगेली जिला मुख्यालय स्थित तीन होटलों और बिलासपुर के थोक मंडी व्यापार विहार में तीन व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर दबिश दी। इस दौरान GST अधिकारियों ने कारोबार से जुड़े दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच की। कार्रवाई के बाद संबंधित व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

बिलासपुर के थोक मंडी व्यापार विहार मे गुटखा, ड्रायफ्रूट्स और तेल व्यापारी के प्रतिष्ठान पर छामामार कार्रवाई की, बताया जा रहा है इन प्रतिष्ठानों में टीम द्वारा दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। मुंगेली के बावा होटल पर 60 लाख रुपए जुर्माना लगाने के साथ ही टैक्स संबंधी कार्रवाई की जीएसटी की टीम ने की है। अधिकारियों के मुताबिक जीएसटी की चोरी सिद्ध होने पर पूरे जुर्माने की राशि वसूली कर ली गई है और यह राशि सरकारी खजाने में जमा करा दी गई है।

जांच में बात सामने आई कि मुंगेली के कुछ होटलों और रेस्टोरेंट में टैक्स चोरी की जा रही है। इसमें कच्चे बिल काटकर टैक्स बचाने की शिकायतों के बाद विभाग ने कई प्रतिष्ठानों पर जांच और कार्रवाई की है।

बोगस डीलरों और फर्जी शेल कंपनियों पर दी दबिश

हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनियों और उससे जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है। बिना वैध ई-वे बिल और फर्जी इनवॉइस के जरिए माल परिवहन करने वाले सिंडिकेट विभाग के निशाने पर हैं। जीएसटी विभाग ने तीन वित्तीय वर्षों के रिटर्न की जांच कर 115 से अधिक बोगस डीलरों और फर्जी शेल कंपनियों को चिन्हित कर उनके ठिकानों पर दबिश दी है। ये फर्मे कागजों पर करोड़ों रुपयों का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट ट्रांसफर कर सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचा रही थीं। इन छापों के दौरान जीएसटी की टीमें व्यवसायियों के स्टॉक, कंप्यूटर डेटा, खरीद-बिक्री के बिल और ट्रांजेक्शन हिस्ट्री को जब्त कर वित्तीय अनियमितताओं की गहन जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button