CG – खुदकुशी का खौफनाक तरीका : युवक ने खुद के पैरों में बांधी पत्थर से भरी बोरी, फिर कुएं में लगा दी छलांग, मौत से इलाके में फैली सनसनी……

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने फांसी या किसी अन्य तरीके के बजाय आत्महत्या के लिए बेहद अलग तरीका अपनाया। युवक ने पहले पत्थरों से भरी बोरी को रस्सी के सहारे अपने पैरों से बांधा और इसके बाद कुएं में छलांग लगा दी। कुएं में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक के आत्मघाती कदम उठाने की वजह सामने नहीं आई है।
यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान कल्याणपुर गांव निवासी सुमेर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुमेर पहले भी दो बार अपनी जान देनी की कोशिश कर चुका था। एक बार उसने फांसी लगाने का प्रयास किया था, लेकिन पेड़ का डंगाल टूटने कि वजह से वह बच गया था।
दूसरी बार उसने कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश की, लेकिन तैरने आने की वजह से वह बच गया था। सुमेर ने इस बार बड़े प्लानिंग से पैरों को रस्सी और पत्थर से बांधकर कुएं में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
वहीं पुलिस ने बताया कि सुमेर सनकी प्रवृत्ति का व्यक्ति था, जिसकी गांव के लोगों से नहीं बनती थी। फिलहाल पुलिस ने मामले कि जांच में जुटी हुई है।



