छत्तीसगढ़

CG -ग्रामीण को घर बुलाया और कर दिया खौफनाक कांड, कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, फिर जंगल में फेंकी लाश, ऐसे खुला हत्या का राज……

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पखनाकोट इलाके में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां मामूली विवाद के बाद एक ग्रामीण पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए महज 24 घंटे के भीतर वारदात का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे की पूरी वजह और घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

क्या है पूरा मामला

मामला जिले के कापू थाना क्षेत्र के ग्राम पखनाकोट का है। मृतक की पहचान पखनाकोट के रहने वाले चैतराम यादव (50 साल) के रूप में हुई है। आरोपी नैहर साय मांझी (45 वर्ष) उसी गाँव का रहने वाला है। नैहर ने किसी बात को लेकर हुए विवाद में चैतराम यादव की यादव कर दी।

जानकारी के मुताबिक़, नैहर साय मांझी की पत्नी चैतराम को बुलाने उसके घर आई थी। जिसके बाद चैतराम रात में ही नैहर साय मांझी के घर गया था। इस दौरान दोनों के बीच आपसी कहासुनी और अपने इलाज कराने की बात को लेकर विवाद हो गया।

विवाद देखते देखते इतना बढ़ा कि गुस्से में टांगी (कुल्हाड़ी) से हमला कर दिया। उसके ऊपर उसने ताबड़तोड़ कई वार किये। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। उसका शव आरोपी के घर की परछी में जमीन पर पड़ा हुआ था। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश की और उसे गांव से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसमे उसने बताया, उसके स्वयं के इलाज कराने और आपसी कहासुनी को लेकर हुए विवाद में हत्या की और उसके बाद टांगी को छाताघुरा जंगल में पत्थर के नीचे छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपी नैहर साय मांझी को थाना गिरफ्तार कर लिया है और आगे की क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button