CG – पहचान का फायदा उठाकर नाबालिग से गैंगरेप, दोस्तों संग मिलकर की दरिंदगी, 4 आरोपी गिरफ्तार……

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि नाबालिग अपने एक परिचित युवक के साथ घूमने गई थी। इसी दौरान युवक ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को नाबालिग के देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान नाबालिग को कोरर इलाके में लावारिस हालत में बरामद किया गया।
पुलिस की पूछताछ और जांच में सामने आया कि नाबालिग परिचित युवक के साथ बाहर गई थी। आरोप है कि युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



