CG – प्रधानमंत्री मोदी का आज जन्मदिन पुरे भारत में इतने बजे जलेगा आशीर्वाद का दीया जयरामनगर गतौरा मंडल में अध्यक्ष विरेंद्र पटेल नें संभाला कमान पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//जयरामनगर गतौरा मंडल में आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके सेवा कार्यों के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंडल अध्यक्ष विरेंद्र पटेल घर घर जा कर दीया बाँट रहें है औऱ देश के शान प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पऱ आशीर्वाद रूपी दीया जलाने सभी ग्रामीण भी आगे आ रहें हैँ प्रधानमंत्री के जन्मदिन पऱ आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यक्रम का ये एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस यानी 17 सितंबर की संध्या पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत हर घर, आंगन, और ऐतिहासिक स्थलों को दीपों से रोशन किया जाएगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अन्य प्रशासन द्वारा इस कार्यक्रम को जन-आंदोलन और जनभागीदारी का उत्सव बनाने की अपील की गई। आज यानी गुरुवार 17 सितम्बर की संध्या 7 बजे सभी घरों में आशीर्वाद दीया जला कर पुरे छत्तीसगढ़ औऱ देश में मोदी कों आशीर्वाद रूपी दुलार मया प्यार दिया जाएगा।
ताकि प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना के साथ-साथ ‘विकसित भारत @2047’ के राष्ट्रीय संकल्प को बल मिल सके। इस अभियान के अंतर्गत लोग अपने घरों के बाहर दीये जलाकर सेवा, जनकल्याण और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखा सकें।
मंडल अध्यक्ष विरेंद्र पटेल बतातें हैँ की पुरे छत्तीसगढ़ में यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पऱ 25 लाख दिए जलाने का लक्ष्य रखा गया हैँ जिसके तहत उनके मंडल गतौरा जयरामनगर के सभी गांवो में दिया बांटा जा रहा हैँ औऱ ग्रामीण इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले भी रहें हैँ कैई गाँव तो ऐसे हैँ जहाँ के लोंग खुद से आगे आकर बोल रहें हैँ की वो मोदी के लिए खुद दिया खरीदेंगे औऱ जलाएंगे ताकि वो निरंतर देश की सेवा करते रहें औऱ स्वस्थ् रहें।




