छत्तीसगढ़धमतरीनगरी

CG में भालुओं का खौफ! चार भालुओं ने दो युवकों को घेरा, हमले से मची चीख-पुकार…!

धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के अंतिम छोर में स्थित ग्राम पंचायत ठेन्ही तुमड़ीबहार क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। यहां अर्जुनी जंगल के पास गुरुवार सुबह चार भालुओं का सामना ग्रामीणों से हो गया। भालुओं के हमले में दो ग्रामीण घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 7 बजे दिनेश नेगी पिता आत्माराम नेगी और मदन नेताम, पुना राम नेताम के साथ अर्जुनी जंगल के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक ग्रामीणों का सामना चार भालुओं से हो गया।

बताया जा रहा है कि भालुओं ने दिनेश नेगी पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर के पास चोटें आई हैं। वहीं मदन नेताम के हाथ के पास एक भालू ने नाखून मार दिया, जिnewsससे वे भी घायल हो गए।

घटना के बाद डीके यादव, भानु राम नेताम और टिकेश नेताम ने तत्काल वन विभाग से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद घायल ग्रामीणों को वाहन की मदद से उपचार के लिए नगरी अस्पताल भेजा गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मामले की जानकारी जुटा रही है। जंगल क्षेत्र में एक साथ चार भालुओं की मौजूदगी और ग्रामीणों पर हमले की घटना से आसपास के गांवों में भी चिंता का माहौल है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से अर्जुनी जंगल क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है। फिलहाल वन विभाग द्वारा घटना की जानकारी ली जा रही है और ग्रामीणों को जंगल क्षेत्र में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button