CG – जर्ज़र सड़क के निर्माण की स्वीकृति के बाद सोंठी-जेवरा-खोंदरा-जुहली के सैकड़ो ग्रामीणों ने कलेक्टर से मिलकर जताया आभार पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//सीपत-लूथरा-खम्हरिया-सोंठी-जेवरा-खोदरा-जुहली मार्ग के लिए शासन से स्वीकृति मिलने पर इन गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने बुधवार दोपहर बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया।
इस दौरान सोंठी जेवरा,खोदरा,जुहली के ग्रामीण उपस्थित रहे, जिसमें क्षेत्र के चुनें हुए जनप्रतिनिधि के अलावा जुहली के सरपंच खोंदरा के सरपंच सलाहकार भी इस मौके पर उपस्थित रहे।
चारों गांवों की महिलाओं ने कलेक्टर बिलासपुर को बाड़ी की ताजी हरी सब्जियां और खुरमी-ठेठरी भेंट की। वहीं जुहली सरपंच त्रिभुवन पोर्ते ने छत्तीसगढ़ शासन, बिलासपुर कलेक्टर और स्थानीय विधायक औऱ जनप्रतिनिधियों को सभी गांव वालों की तरफ से धन्यवाद कहा।
उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से उनके क्षेत्र की जर्जर सड़क के लिए स्वीकृति मिली है और यह जानकर दर्जनों गांव के हजारों ग्रामीण बहुत खुश हैं।
बतातें चलें की इस रोड़ कों लेकर लम्बे समय से ग्रामीण आवाज बुलंद कर रहें थे औऱ यह रोड़ हजारों ग्रामीणों के लिए लाइफ लाइन भी मानी जाती हैँ जो अब बनने वाला हैँ।




