
Chhattisgarh धमतरी जिले के नगरी विकासखंड से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। देवभोग-मैनपुर मार्ग पर सोढूर नदी पुल के समीप मुर्गी दाना लेकर जा रही एक पिकअप वाहन का अचानक टायर फट गया। टायर फटने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में पिकअप चालक घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर एक पिकअप वाहन में मुर्गी दाना लोड कर दरीपारा की ओर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान सोढूर नदी पुल के पास अचानक वाहन का टायर फट गया।
टायर फटते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप सड़क किनारे पलट गई। हादसे में चालक रोशन साहू, निवासी ग्राम पलारी सनौद, जिला बालोद, घायल हो गए…बताया जा रहा है कि दुर्घटना में चालक के हाथ में गंभीर चोट आई है और हाथ टूट गया है।
घटना की सूचना मिलते ही मेचका थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस स्टाफ को मौके पर भेजा। पुलिस टीम ने घायल चालक को वाहन से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया।
फिलहाल हादसे का कारण वाहन का अचानक टायर फटना बताया जा रहा है। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में चालक की जान बच गई, हालांकि उसे चोटें आई हैं।