छत्तीसगढ़

CG -खेत में पेड़ पर लटकी मिली लाश, आत्महत्या या फिर…. जांच में जुटी पुलिस……

लोरमी। मुंगेली जिले के कोदवाबानी गांव में खेते के पास पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिला। मृतक की पहचान 44 वर्षीय शिवकुमार उर्फ पवन के रूप में हुई है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। लालपुर थाना क्षेत्र की घटना है।

जानकारी के अनुसार, सुबह जब किसान घटनास्थल से गुजर रहे थे, इस बीच उनकी नजर पेड़ पर लटके हुए शव पर पड़ी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं फोरेंसिंक टीम को भी बुला लिया गया।

फटे कपड़े और हाथ पर पट्टी
घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किया गया। शव को फंदे से उतारकर पंचानामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के फटे हुए कपड़े और हाथ पर बंधी पट्टी से मामला संदिग्ध हो गया है। परिजनों और ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button