छत्तीसगढ़

CG- ब्लैकमेलिंग का खौफनाक खेल! युवती से 5 लाख नकद, जेवर और ऑनलाइन वसूले 80 हजार, आरोपी गिरफ्तार…..

बलौदाबाजार-भाटापारा। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में युवती को आत्महत्या करने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक लंबे समय से युवती को डराकर उससे पैसे और कीमती सामान ऐंठ रहा था। आरोप है कि उसने युवती से करीब 5 लाख रुपये नकद, सोने के जेवर और लैपटॉप हड़प लिए। लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

जानिए पूरा मामला

पीड़िता (20 वर्ष) द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वर्ष 2024 में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान प्रियांश मेश्राम से हुई थी। वर्ष 2025 में दोनों के बीच बातचीत बढ़ी। ​मई 2026 से आरोपी प्रियांश मेश्राम प्रार्थिया के इंस्टाग्राम अकाउंट का दुरुपयोग करते हुए मैसेज करने लगा और पैसे की मांग करने लगा। आरोपी ने पैसे न देने पर आत्महत्या करने और प्रार्थिया व उसके परिवार को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने लगा। इस दबाव और डर के चलते प्रार्थिया से सोने के सिक्के, सोने के जेवर, 5,00,000 नगद, 80,000 का आनलाईन ट्रांसफर और प्रार्थिया का लैपटॉप ले लिया था।

​प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध दर्ज कर जाँच में लिया गया। पुलिस टीम ने पीड़िता व आरोपी के इंस्टाग्राम आईडी की जाँच करते हुए धमतरी निवासी आरोपी प्रियांस मेश्राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी के बयान के आधार पर उसके कब्जे से 1 नग लैपटॉप व 20,000 नगद जब्त किया।

​गिरफ्तार आरोपी

प्रियांश मेश्राम पिता अमित मेश्राम ​उम्र: 21 वर्ष ​निवासी: वार्ड क्रमांक 35, सोरीध वार्ड, धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)

Related Articles

Back to top button