छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग: जस्टिस पीपी साहू को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष……

बिलासपुर। विधि विधायी विभाग के प्रमुख सचिव मनीष कुमार ठाकुर ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के जस्टिस पीपी साहू को छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति किया है।

पढ़िए विधि विधायी विभाग के प्रमुख सचिव का आदेश

विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 (क्रमांक 39 सन् 1987) की धारा 6 की उप-धारा (2) के खण्ड (ख) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति के परामर्श से, माननीय न्यायमूर्ति पार्थ प्रतीम साहू, न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर को छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष के रूप में नामनिर्दिष्ट करते है।

Related Articles

Back to top button