छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कबेमेतरा जिला

बेमेतरा जिला जेल में विचाराधीन बंदियों का शिविर लगाकर किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

124 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श के साथ रक्त जांच किया गया

बेमेतरा जिला जेल में विचाराधीन बंदियों का शिविर लगाकर किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

सघन प्रचार प्रसार अभियान तहत एचआईवी/एड्स पर दी गई जानकारी 

  • 124 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श के साथ रक्त जांच किया गया

सघन आईईसी अभियान के तहत जिला जेल बेमेतरा में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACO) के तहत छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति (CGSACS) के अतिरिक्त परियोजना संचालक डॉ. खेमराज सोनवानी के आदेशानुसार, कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (DACS) सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देश एवं सीएमएचओ डॉ. शरद कोहाड़े, जेल अधीक्षक श्री राहुल पाण्डेय, सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू तथा जिला एड्स नियंत्रण नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश के मार्गदर्शन में जिला जेल बेमेतरा में सभी बंदियों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने हेतु शिविर लगाकर स्वास्थ्य जांच, परीक्षण, परामर्श एवं रक्त जांच सुविधा प्रदान की गई। दिनांक 18 सितंबर 2026 को जिला जेल बेमेतरा में 124 विचाराधीन बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश में सघन आईईसी अभियान के अंतर्गत दिनांक 12 अगस्त 2026 से 12 अक्टूबर 2026 तक एचआईवी/एड्स जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में यह स्वास्थ्य शिविर जिला जेल बेमेतरा में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बंदियों को एचआईवी/एड्स से संबंधित जानकारी, बचाव एवं रोकथाम के उपाय तथा एचआईवी/एड्स अधिनियम 2017 के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही बंदियों और उपस्थित जेल स्टाफ को Self Risk Assessment (स्व-जोखिम आकलन) की भी जानकारी दी गई तथा अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु निःशुल्क हेल्पलाइन 1097 से अवगत कराया गया।

 

इस जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर कार्यक्रम में 124 बंदी एवं जेल स्टाफ उपस्थित रहे।

 

यह स्वास्थ्य परीक्षण जिला जेल बेमेतरा स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. कुंदन स्वर्णकार (निश्चेतना), डॉ. विजया रमन (दंत रोग विशेषज्ञ), डॉ. नरेंद्र वर्मा (साइकोलॉजिस्ट), नर्सिंग ऑफिसर कु. भारती धितलहरे (मनोरोग) द्वारा किया गया और सभी विचाराधीन बंदियों को जिला चिकित्सालय बेमेतरा HCTS (एचआईवी काउंसलिंग एवं टेस्टिंग सर्विस) के परामर्शदाता श्री पुरानिक नायक द्वारा स्वास्थ्य परामर्श के साथ एचआईवी/एड्स फैलने के कारण और बचाव, यौन रोग, सिफलिस, हेपेटाइटिस पर जानकारी देते हुए काउंसलिंग की गई एवं HCTS एमएलटी श्री संजय तिवारी द्वारा रक्त जांच की गई। उक्त अवसर पर जिला जेल बेमेतरा के जेल अधीक्षक श्री राहुल पाण्डेय, फार्मासिस्ट श्रीमती दीक्षा अंगारे, जेल स्टाफ के साथ जेल प्रहरी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button