CM धामी पर बयान को लेकर पवन खेड़ा के खिलाफ शिकायत, राज्यमंत्री उपाध्याय ने कोतवाली में दी तहरीर

राज्यमंत्री उपाध्याय ने खेड़ा के खिलाफ तहरीर दी
विगत दिनों कॉंग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ख़िलाफ़ राजनैतिक विद्वेष की भावना से झूठे अनर्गल आरोप लगाते हुए अपने सोशल मीडिया एवं विभिन्न समाचार माध्यमों से वीडियो एवं बयान जारी किया था l
आज इसी सम्बंध में उत्तराखण्ड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय ने कोतवाली बागेश्वर में पवन खेड़ा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवायी कि आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जाये l
भूपेश उपाध्याय ने कहा कि यह वही षडयंत्रकारी खेड़ा है जिसने AI के माध्यम से फर्जी कूट रचित दस्तावेज तैयार कर असम विधानसभा चुनाव के समय असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वशर्मा,उनकी पत्नी के ऊपर राजनैतिक षडयंत्र के तहत अनेक झूठे आरोप लगाये थे lजो बाद में अनेक एजेंसियों की जांच में झूठे आरोप पाये गये थे l
असम विधानसभा के चुनाव परिणामों को प्रभावित करने के लिये वोटिंग से तुरंत पहले यह षडयंत्र रचा गया था जिससे कि जनता को दिग्भ्रमित कर भाजपा एवं हेमंत विश्वशर्मा को राजनैतिक रूप से नुकसान पहुंचाया जा सके l
कॉंग्रेस सीएम धामी के खिलाफ इसीलिये नित नये षडयंत्र उत्तराखण्ड सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रही है जैसे पिछले दिनों हल्द्वानी में कॉंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खडगे जी के कार्यक्रम के बाद भाजपा द्वारा मंच का शुद्धीकरण किया गया करके भाजपा को बदनाम करने की असफल कोशिश की l उन्होंने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व मैं तीसरी बार बीजेपी क़ी सरकार बन रही है l जिससे कांग्रेस मैं हताशा और निराशा है l तब वे इस प्रकार के झूठे षड्यंत्र रच रही है l
फोटो …



