CG- हाथ में धारदार हथियार लेकर काटी खुद की गर्दन, लहूलुहान हालत में सड़क पर घूमता रहा युवक… इलाके में फैली सनसनी…..

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने हसिया से अपनी गर्दन पर वार कर खुद को घायल कर लिया। इसके बाद वह लहूलुहान हालत में गांव की सड़कों पर घूमता रहा। युवक को इस हालत में देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जाने पूरा मामला
यह पूरा मामला सनौद थाना क्षेत्र के बेलोदी गांव का है। घायल युवक की पहचान नरेंद्र रावटे, पिता बालचन्द रावटे, निवासी भेड़ियानवागांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक सुबह अपने घर से निकला था और इसके बाद दूसरे गांव बेलोदी पहुंचा, जहां उसने हसिए से खुद का गला काट लिया और खून से लथपथ पूरे गांव में घूमता रहा।
सामने आई ये वजह
घटना की सूचना मिलते ही हल्दी चौकी प्रभारी लता तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के अनुसार नरेंद्र पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था और कह रहा था कि कोई उसे मारने आ रहा है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।



