CG – मस्तूरी पंचायत के नेतानगर में नाली निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ, नारियल तोड़कर किया गया उद्घाटन पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मस्तूरी पंचायत के वार्ड नेतानगर में नाली निर्माण कार्य का बुधवार 23 सितम्बर को विधिवत नारियल तोड़कर उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में दिलीप यादव, नानकराम नागदेव, नानक पांडेय, बसंत मौर्य, दुकालू साहू, अस्मत छाबड़ा उपस्थित रहे।
वहीं उपसरपंच रुक्मणी देवी, टिंकू सिंह, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ऋतिक कुमार नागदेव, पंचगण संजय तिवारी, अभिषेक मौर्य, पंकज निर्मलकर,अंकित मिश्रा शुभम यादव सहित समस्त नेतानगर वासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने बताया कि नाली नहीं होने से बरसात के दिनों में गंदा पानी सड़कों पर भर जाता था, जिससे आवागमन में काफी परेशानी होती थी। नाली निर्माण से अब इस समस्या से निजात मिलेगी और गांव में स्वच्छता बनी रहेगी।




