कटघोरा अग्रवाल युवा सम्मेलन के अमन गोयल अध्यक्ष एवं आयुष अग्रवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी,युवा शक्ति होगी और सशक्त, देखे पूरी जानकारी……

नयाभारत कटघोरा महाराज अग्रसेन जी के सिद्धांतों,आदर्शों एवं सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन, छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा इकाई के संगठनात्मक विस्तार के तहत कटघोरा में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। युवा संगठन को और अधिक सक्रिय, सशक्त एवं समाजसेवा के क्षेत्र में प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अमन गोयल को अध्यक्ष एवं आयुष अग्रवाल को महामंत्री मनोनीत किया गया है।
दोनों युवा पदाधिकारियों की नियुक्ति से कटघोरा के अग्रवाल समाज एवं युवाओं में उत्साह का माहौल है। सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अमन गोयल को अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के साथ ही आयुष अग्रवाल को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। संगठन को मजबूत करने तथा युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
युवा शक्ति को संगठित कर समाजसेवा को देंगे नई दिशा
नवनियुक्त अध्यक्ष अमन गोयल ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ समाजसेवा का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को आत्मसात करते हुए युवाओं को एकजुट कर सामाजिक, रचनात्मक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा।
वहीं नवनियुक्त महामंत्री आयुष अग्रवाल ने कहा कि संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को समाजसेवा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। समाजहित के कार्यों, युवा नेतृत्व विकास एवं सामाजिक एकता को प्राथमिकता देते हुए संगठन को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।
दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति के लिए संगठन के शीर्ष नेतृत्व, प्रांतीय पदाधिकारियों एवं समस्त अग्रबंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे संगठन के उद्देश्यों एवं महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
बधाई एवं शुभकामनाओं का दौर
अमन एवं आयुष अग्रवाल की नियुक्ति की घोषणा के पश्चात कटघोरा क्षेत्र के अग्रवाल समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं, सामाजिक संगठनों, इष्ट-मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। समाजजनों ने विश्वास जताया कि नई युवा टीम के नेतृत्व में कटघोरा में अग्र समाज की सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी।



