CG – तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला निगरानी बदमाश गिरफ्तार, धारदार तलवार जप्त पढ़े पूरी ख़बर
सीपत//आगामी त्यौहारों के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी कड़ी में सीपत पुलिस को 23 सितंबर को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गांव में धारदार तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले निगरानी बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
आरोपी की पहचान सत्यनारायण सूर्यवंशी पिता विश्वनाथ सूर्यवंशी उम्र 36 साल निवासी ग्राम गुडी थाना सीपत के रूप में हुई है। आरोपी द्वारा गांव में हाथ में धारदार तलवार लेकर लहराते हुए ग्रामीणों में दहशत फैलाई जा रही थी।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सीपत पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से धारदार तलवार जप्त की गई है।
थाना सीपत में अपराध क्रमांक 517/26 धारा – 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने कहा है कि गुंडा बदमाशों के विरुद्ध सीपत पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।




