छत्तीसगढ़
CG – खम्हरिया में आज भव्य जगराता, भक्ति जागरण ग्रुप नैला औऱ बिलासपुर की टीम देगी प्रस्तुति पढ़े पूरी ख़बर
सीपत//ग्राम खम्हरिया के माता चौरा चौक में आज गणेश उत्सव के पावन अवसर पर भव्य जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम आज दिनांक 24/09/2026, दिन गुरुवार रात्रि 8 बजे से शुरू होगा।
जगराता में भक्ति जागरण ग्रुप नैला (जांजगीर) अपनी विशेष प्रस्तुति देगा। जिसमें सिंगर रोहन, सिंगर अंकुश, सिंगर प्रदीप एवं सिंगर सुनीता देवी अपने भजनों से भक्तिमय समां बांधेंगे।
वहीं कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भव्य झांकी टीम हेमंत एण्ड ग्रुप बिलासपुर की मनमोहक झांकियां रहेंगी।
आयोजन समिति ने बताया की तैयारी पूरी हो चूकि हैं समस्त क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने की अपील की है।




