CG- शिक्षक गिरफ्तार : गुरु के रिश्ते पर लगा दाग, कलयुगी शिक्षक ने नाबालिग के साथ किया ये घटिया काम, आरोपी गिरफ्तार…..

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में नाबालिग बच्चियों और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर पुलिस सख्त रुख अपना रही है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती मंजुलता बाज़ के मार्गदर्शन में पुलिस लगातार त्वरित कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में डोंगरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 24.09.2026 को प्रार्थी ने थाना डोंगरगांव में उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया था। प्रार्थी ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। आवेदन को गंभीरता से लेते हुए थाना डोंगरगांव में तत्काल अपराध क्रमांक 299/2026, धारा 75(2) बी.एन.एस. एवं धारा 12 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
शिक्षक के पद पर कार्यरत है आरोपी
प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी की संलिप्तता की पुष्टि की। आरोपी की पहचान मनोज कुमार बंजारे (पिता ऐराम बंजारे, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम परसाडीह, थाना जैजैपुर, जिला सक्ती, हाल मुकाम कुमर्दा, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव) के रूप में हुई है, जो कि वर्तमान में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर अपराध साबित होने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय के समक्ष पेश किया।
सराहनीय भूमिका
इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में डोंगरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, उप निरीक्षक रामेश्वरी बघेल और आरक्षक दीपक भोई की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं।



