CG- शादीशुदा महिला को बनाया हवस का शिकार, राज खुलने के डर से देता था धमकी! पुलिस ने आरोपी को ऐसे दबोचा….

कोरबा। छत्तीसगढ़ की उर्जाधानी कोरबा के बालको थाना क्षेत्र में दुष्कर्म और प्रताड़ना के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शादीशुदा महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आसिफ खान को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसकी शादीशुदा जिंदगी में दखल देकर उसे प्रताड़ित किया, मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।
क्या है पूरा मामला
शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने महिला की शादी तुड़वाने के बाद शादी का झांसा दिया और उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत मिलने के बाद बालको थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी समेत संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आसिफ खान को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटेल ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



