छत्तीसगढ़

CG बाप-बेटे समेत तीन की मौत : तेज धमाके के साथ फटा ट्रांसफॉर्मर, खेत में काम कर रहे 3 किसान झुलसे, इलाज के दौरान तीनों की मौत, गाँव में शोक का माहौल

बेमेतरा l छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। मोहतरा गांव में ट्रांसफार्मर फटने से तीन किसानों की मौत हो गई। तीनो ट्रांसफार्मर फटने से झुलस गए थे। तीनो की इलाज के दौरान जान चली गयी।

मामला मोहतरा (खंडसरा) गाँव के हेमबंद खार का है। मृतकों की पहचान 62 वर्षीय ईश्वर पटेल, 50 वर्षीय राधेश्याम चंद्राकर और उनके बेटे 32 वर्षीय छन्नू चंद्राकर के रूप में हुई है। तीनो की इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक़, ईश्वर, राधेश्याम और छन्नू खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हुआ। ट्रांसफार्मर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतनी जोरदार था ट्रांसफार्मर का खौलता तेल दूर तक फैल गया जिसकी चपेट में तीनो आ गए।

घटना के बाद आसपास चीख-पुकार मच गया। जिसके बाद स्थानीय लोग तीनो घायलों को बेमेतरा जिला अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया। तीनो का इलाज चल ही रहा था। इसी बीच शुक्रवार को तीनों की मौत हो गयी।

गाँव में शोक का माहौल

तीनो के शवों को पोस्टमॉर्टम कराया गया और परिवार को सौंप दिया गया। शनिवार को मोहतरा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। एक साथ तीनों की मौत से गाँव में शोक का माहौल है। परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। गाँव में एक साथ तीन लोगों की अर्थियां उठेगी।

Related Articles

Back to top button