छत्तीसगढ़

CG – मस्तूरी में शिवनाथ उफान पर: जोंधरा पुल के ऊपर से बह रहा पानी शिवरीनारायण के सभी घाट डूबे अलर्ट पऱ प्रशासन पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर/मस्तूरी//जिले में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद शिवनाथ नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। मस्तूरी विधानसभा के ग्राम पंचायत जोंधरा में शिवनाथ नदी पर बना पुल पूरी तरह जलमग्न हो गया है। पुल के ऊपर से 2-3 फीट पानी बह रहा है, जिससे बिलासपुर और बलौदा बाजार-भाटापारा जिले का सीधा संपर्क टूट गया है।

आप तस्वीर में देख सकते हैं कि कैसे तेज बहाव के साथ नदी का पानी पुल को पार कर रहा है। लकड़ी के बड़े-बड़े लट्ठे बह कर आ रहे हैं। इस विहंगम दृश्य कों दुखने के लिए गाँव वाले सुबह सवेरे नदी किनारे पहुंच रहें हैं पुल पार करना अभी खतरे से भरा लग रहा है।

वहीं शिवरीनारायण में भी स्थिति बेहद गंभीर है। शिवनाथ और महानदी के संगम स्थल शिवरीनारायण में सारे घाट पानी में डूब गए हैं। मंदिर के किनारे तक पानी पहुंच गया है। नदी किनारे बसे गांवों में पानी घुसने का खतरा मंडरा रहा है।

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट…

एहतियातन जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व और पुलिस टीम तैनात की गई है। नदी किनारे बसे सभी गांवों – जोंधरा, सीपत, मस्तूरी, शिवरीनारायण में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराई जा रही है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है…

1. नदी किनारे बिल्कुल न जाएं
2. मछवारा/मछली पकड़ने नदी में न उतरें
3. पुल के ऊपर से पानी बह रहा

Related Articles

Back to top button