छत्तीसगढ़
CG ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क के संचालक बने IAS आशीष कुमार टिकरिहा, GAD ने जारी किया आदेश…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नौकरशाही में एक बड़ा फेरबदल किया है। प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के युवा अफसर आशीष कुमार टिकरिहा को राज्य जनसम्पर्क विभाग का नया संचालक नियुक्त किया है। यह उन्हें दिया गया अतिरिक्त प्रभार है। IAS आशीष कुमार टिकरिहा के पास पहले से ही छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक का प्रभार है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है।




