CG – परिक्षेत्र स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में डीपी विप्र चैंपियन पातालेश्वर कॉलेज मस्तूरी बना उपविजेता पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के अंतर्गत परिक्षेत्र स्तरीय पुरुष/महिला बेसबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आज दिनांक 28-09-2026 को डीपी विप्र महाविद्यालय के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ स्कूल बिलासपुर में किया गया।
प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 9 टीमों ने और महिला वर्ग में 3 टीमों ने हिस्सा लिया। महिला वर्ग के लीग मुकाबले शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी, डीपी विप्र महाविद्यालय बिलासपुर और बिलासा कन्या महाविद्यालय बिलासपुर के बीच खेले गए।
महिला वर्ग में रोमांचक मुकाबला…
महिला वर्ग में कड़े संघर्ष के बाद डीपी विप्र महाविद्यालय बिलासपुर विजयी रहा और चैंपियन बना, वहीं शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी ने शानदार खेल दिखाते हुए उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।
पुरुष वर्ग में भी शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी के छात्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और अपना दमखम दिखाया।
कॉलेज ने दी शुभकामनाएं…
शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी की प्रिंसिपल दुर्गा बाजपाई क्रीड़ा अधिकारी बसंत आंचल एवं सपोर्ट कोच वैभव बेन ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को इस उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी हैं और उज्जवल भविष्य की कामना की है।




