बेमेतरा जिला

नगर पंचायत मारो में वार्ड आरक्षण की स्थिति स्पष्ट, निर्वाचन की तैयारियां तेज

15 वार्डों में आरक्षण जारी, 4 महिला वार्ड अनारक्षित वर्ग के लिए

नगर पंचायत मारो में वार्ड आरक्षण की स्थिति स्पष्ट, निर्वाचन की तैयारियां तेज

 

15 वार्डों में आरक्षण जारी, 4 महिला वार्ड अनारक्षित वर्ग के लिए

 

बेमेतरा / मारो, 29 सितंबर2026/ नगर पंचायत मारो में आगामी नगरीय निकाय निर्वाचन 2026 के लिए वार्डवार आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश भारद्वाज, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रीतम चौहान, एसडीएम साजा ,पिंकी मनहर,मुख्य नगर पालिका अधिकारी बेमेतरा श्री नरेश वर्मा, नगर पंचायत मारो श्री मनीष ठाकुर सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में द वार्डवार आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। जिसके बाद चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

 

जारी सूची अनुसार नगर पंचायत मारो के कुल 15 वार्डों के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया है। जिसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अनारक्षित और महिला वर्ग के लिए वार्ड आरक्षित किए गए हैं।

 

वार्डवार आरक्षण की स्थिति इस प्रकार है –

 

वार्ड क्रमांक 1 बाबा भीमराव अम्बेडकर वार्ड – अनुसूचित जाति (महिला)

वार्ड क्रमांक 2 जय सतनाम वार्ड – अनुसूचित जाति

वार्ड क्रमांक 3 सुभाष चन्द्र बोस वार्ड – अनुसूचित जनजाति

वार्ड क्रमांक 4 छत्रपति शिवाजी वार्ड – अनुसूचित जाति (महिला)

वार्ड क्रमांक 5 महाराणा प्रताप वार्ड – अनारक्षित (महिला)

वार्ड क्रमांक 6 रानी सागर वार्ड – अनारक्षित

वार्ड क्रमांक 7 बजरंग वार्ड – अनारक्षित

वार्ड क्रमांक 8 परशुराम वार्ड – अनारक्षित (महिला)

वार्ड क्रमांक 9 पं. दीनदयाल वार्ड – अनारक्षित

वार्ड क्रमांक 10 गुरु घासीदास वार्ड – अनुसूचित जाति

वार्ड क्रमांक 11 संत अमरदास वार्ड – अनुसूचित जाति

वार्ड क्रमांक 12 गुरू नानक वार्ड – अनारक्षित

वार्ड क्रमांक 13 जय बुढ़ादेव वार्ड – अनारक्षित (महिला)

वार्ड क्रमांक 14 मिनी माता वार्ड – अनुसूचित जाति

वार्ड क्रमांक 15 मौली माता वार्ड – अनुसूचित जाति

 

इस प्रकार 6 वार्ड अनुसूचित जाति, 1 वार्ड अनुसूचित जनजाति और 8 वार्ड अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं, जिसमें 4 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

Related Articles

Back to top button