छत्तीसगढ़

CG – खेमराज पटेल की अगुवाई में 1 अक्टूबर को आमगाँव में वृद्ध सम्मान समारोह का हुआ आयोजन पंचायत सदस्यों ने घर-घर जाकर किया सम्मान पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//विकासखंड मस्तूरी के ग्राम पंचायत आमगाँव में 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर वृद्ध बुजुर्ग सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

सरपंच पति खेमराज पटेल की अगुवाई में पूरे पंचायत सदस्यों द्वारा गांव के वृद्ध बुजुर्गों का सम्मान किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने घर-घर जाकर सभी वरिष्ठ जनों को साल ओढ़ाकर सारी और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया गया और उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली गई। खेमराज पटेल ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर हैं, उनका सम्मान हमारी परंपरा है। पंचायत द्वारा अब हर वर्ष वृद्ध दिवस पर विशेष आयोजन कर बुजुर्गों का सम्मान किया जाएगा।

इस अवसर पर पंच, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। बुजुर्गों में खुशी का माहौल है।

आमगाँव में बुजुर्ग महिला को श्रीफल और सारी देकर सम्मानित करते हुए पंचायत सदस्य व ग्रामीण।

Related Articles

Back to top button