खेल

एशियन गेम्स 2026 में भारत का डंका: पाकिस्तान को 19 रन से रौंदकर जीता गोल्ड, टाइटल किया डिफेंड पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//आज पूरा देश झूम रहा है! एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में टीम इंडिया ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारत ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में क्रिकेट का गोल्ड अपने नाम किया है।

स्कोर – हाई वोल्टेज थ्रिलर
भारत – 211/6 (20 ओवर)
पाकिस्तान – 192/6 (20 ओवर)
रिजल्ट – भारत 19 रन से जीता

मैच का रोमांच…

कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। पावरप्ले में वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन जल्दी आउट हो गए, लेकिन फिर बरसे अभिषेक शर्मा। अभिषेक ने 28 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्कों से 61 रन ठोक डाले।

बीच में ईशान किशन और श्रेयस अय्यर आउट हुए तो उप-कप्तान तिलक वर्मा ने तूफान मचा दिया। तिलक ने सिर्फ 22 गेंदों में नाबाद 51 रन (3 चौके, 4 छक्के) बनाकर भारत को 211 तक पहुंचा दिया।

जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत धीमी रही। लेकिन हसन नवाज के 94 रन ने भारत की सांसें रोक दीं। एक समय 12 गेंदों में 44 रन चाहिए थे। तभी जसप्रीत बुमराह ने 19वें ओवर में सिर्फ 11 रन देकर मैच पलट दिया। आखिरी ओवर में 33 रन चाहिए थे,शिवम दुबे ने डिफेंड कर लिए।

रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड…

1. भारत का पाकिस्तान के खिलाफ T20I में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर – 211 रन
2. पाकिस्तान पर T20I में लगातार 7वीं जीत (2021 से अजेय)
3. एशियन गेम्स में क्रिकेट का डबल धमाका – 11 दिन पहले महिला टीम ने गोल्ड जीता था, आज पुरुषों ने।

भारत का 19वां गोल्ड…
इस जीत के साथ एशियन गेम्स 2026 में भारत का ये 19वां गोल्ड मेडल है।

Related Articles

Back to top button