CG Ration News: नवरात्रि से पहले राशन कार्ड धारियों के लिए खुशखबरी, एक साथ मिलेगा 2 महीने का चावल…

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आ रही है. दरअसल. यहां के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि, छत्तीसगढ़ सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने का चावल एक साथ एक महीने में देने का फैसला लिया था. इसके लिए पहले 30 सितंबर तक की डेडलाइन तय की गई थी.लेकिन चावल न मिलने से कई लोग परेशान हो गए. ऐसे लोगों के लिए सरकार खुशखबरी लाई है.
क्या करेगी सरकार ?
दरअसल, राज्य सरकार ने अब चावल लेने की तारीख बढ़ा दी है. अब ग्राहकों को 15 अक्टूबर तक चावल लेने के लिए मिलेगा. इसके लिए सरकार द्वारा 1 अक्टूबर को ऑनलाइन पोर्टल भी खोल दिया गया है.खाद्य विभाग ने इस संबंध में सभी राशन दुकानदारों को भी आदेश जारी कर दिया है. अब सभी दुकानदारों को 15 अक्टूबर तक दो महीने का चावल देना होगा.
मना नहीं कर सकते दुकानदार
सरकार ने चावल देने के निर्देश दुकान दारों को दे दिए हैं. वहीं, दुकानदार चावल देने से मना नहीं कर सकते. अगर कोई दुकानदार चावल देने से मना करते हैं तो, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहां, जो हितग्राही को हर हाल में दोनों महीने यानी कि सितंबर और अक्टूबर का चावल देना भी सरकार द्वारा अनिवार्य कराया गया है.
बताते चलें कि, कोर पीडिएस सिस्टम के तहत लोग शहर के किसी भी राशन के दुकान से चावल ले सकते हैं. नागरिक आपूर्ति निगम (नान) की ओर से तय समय में सभी राशन दुकानों तक दो महीने का चावल नहीं पहुंचाया जा सका था. इसी वजह से वितरण में देरी हुई. इसके बाद ही सरकार ने अतिरिक्त समय देने का फैसला लिया. चावल की आपूर्ति समय पर नहीं होने की वजह से नान के जिला प्रबंधक को हटा भी दिया गया है. अब नए प्रबंधक के रूप में त्रिनाथ रेड्डी ने काम संभाल लिया है.



