CG- डीएसपी-एएसपी ट्रांसफर ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में एएसपी-डीएसपी का तबादला, सचिन्द्र चौबे को मिली मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी, देखें आदेश…

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने सोमवार को डीएसपी और एएसपी स्तर के 7 सीनियर पुलिस अफसरों का तबादला किया है। इनमें कई जगहों के SDOP भी शामिल है। इसके अलावा मुख्यमंत्री सुरक्षा के लिए नए अफसर की तैनाती की गई है।
जारी आदेश के अनुसार सचिन्द्र चौबे को मुख्यमंत्री सुरक्षा, छत्तीसगढ़ रायपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं आलोक तिवारी को 14वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (छसबल), माना में सहायक सेनानी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह गिरीश कोरी और नीलीकेशोर अवस्थी को सीआईडीपी सुरक्षा वाहिनी, माना में पदस्थ किया गया है। दिनेश सिंह को राजभवन सुरक्षा, रायपुर में सहायक सेनानी बनाया गया है। इसके अलावा मयंक रणासिंह को भाटापारा का एसडीओपी और तारेश साहू को जिला बिलासपुर में एसडीओपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।




