छत्तीसगढ़

CG- रात बिस्तर से गायब हुई किशोरी, सुबह कुएं में मिली लाश… हत्या या फिर….जांच में जुटी पुलिस……

सरगुजा। अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम सोनपुरकला के भंडारपारा में 17 वर्षीय किशोरी का शव कुएं से बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सुशीला सिंह (17), पिता रमेश सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, सुशीला अपनी नानी के घर पर थी और रात में संदिग्ध परिस्थितियों में वहां से गायब हो गई। सुबह तलाश के दौरान उसका शव कुएं में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल किशोरी की मौत आत्महत्या है या फिर मामला हत्या का है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, सुशीला आठवीं तक पढ़ाई करने के बाद गांव में ही अपनी नानी के पास रह रही थी। 2 अक्टूबर को वह नानी के घर पर ही थी।

सुबह नानी ने उसे बिस्तर पर नहीं पाया, तो तलाशते हुए सुशीला के घर पहुंचीं, लेकिन वह वहां भी नहीं मिली। इसी दौरान पड़ोसी रामप्रकाश ने बताया कि रात करीब 8 बजे कुएं से छपाक की तेज आवाज आई थी। अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने कुएं में झागर डालकर तलाश शुरू की। कुछ ही देर में सुशीला का शव कुएं में ही मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम की मदद से शव को बाहर निकाला और पंचनामा कर पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

Related Articles

Back to top button