छत्तीसगढ़

CG – बिलासपुर में कल निकलेगी “सेवा ज्योति यात्रा बहतराई स्टेडियम से पीएम मोदी का होगा वर्चुअल संबोधन सुबह 9 बजे से शुभारंभ पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर ग्रामीण के तत्वावधान में”सेवा संकल्प अभियान” के तहत कल 7 अक्टूबर 2026, मंगलवार को “सेवा ज्योति यात्रा”का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

भाजपा द्वारा जारी पोस्टर के अनुसार यह यात्रा बहतराई स्टेडियम से खेल परिसर तक निकाली जाएगी। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन रहेगा, जो सुबह 9 बजे प्रारंभ होगा।

भाजपा ने”सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास,सबका प्रयास” और”सेवा ही संगठन है,सेवा ही समर्पण है के मूल मंत्र के साथ इस यात्रा का आयोजन किया है। पार्टी का लक्ष्य”सेवा से समृद्धि”के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।

जिला भाजपा ग्रामीण ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम जनता से अपील की है कि वे अपनी गरिमामय उपस्थिति समय पर सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम विवरण…

दिनांक: 7/10/2026, मंगलवार
समय: सुबह 9 बजे
स्थान: बहतराई स्टेडियम, बिलासपुर
निवेदक: भारतीय जनता पार्टी, जिला बिलासपुर ग्रामीण।

Related Articles

Back to top button