CG – मस्तूरी में जिला स्तरीय सेवा सेतु शिविर का आयोजन पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी ने की पीएम मोदी की तारीफ SDM और जनपद CEO की भी सराहना पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//सुशासन और जन-कल्याण की दिशा में सरकार का महत्वाकांक्षी अभियान सेवा सेतु शिविर का जिला स्तरीय आयोजन मस्तूरी के वेद परसदा मॉडल स्कूल में किया गया। सेवा संकल्प अभियान’ और ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत आयोजित इस शिविर में एक ही छत के नीचे 12 से अधिक विभागों ने ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को जिला और ब्लॉक मुख्यालयों के चक्कर से मुक्ति दिलाना है। शिविर में राजस्व विभाग द्वारा आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क जांच, आयुष्मान कार्ड, खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड, सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा पेंशन, कृषि, मनरेगा, पीएम आवास, उज्ज्वला और आधार सुधार जैसे सैकड़ों आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण और निराकरण किया गया।
मंच से पूर्व मंत्री बांधी ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ…
शिविर में मंच पर उपस्थित छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने अपने संबोधन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।
उन्होंने कहा कि,देश आज जिस हाई स्पीड से तरक्की कर रहा है, उसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। वह 76 साल की उम्र में भी 24 घंटे दिन-रात देश की सेवा में लगे रहते हैं। उनका त्याग और समर्पण अतुलनीय है।
SDM और जनपद CEO की भी तारीफ…
पूर्व मंत्री बांधी ने इस दौरान मस्तूरी के नवनियुक्त SDM बजरंग वर्मा और जनपद CEO जे.आर. भगत की भी तारीफ की। उन्होंने दोनों अधिकारियों से अपेक्षा करते हुए कहा कि,”जिस तरह हमारे हम सबके प्रिय प्रधानमंत्री देश की सेवा में लगातार लगे हैं, उसी तरह आप भी मस्तूरी की सेवा में अधिक से अधिक समय दें, ताकि देश के साथ-साथ मस्तूरी की भी हाई स्पीड में तरक्की हो सके।”
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने एक ही जगह पर सभी सुविधाएं मिलने पर शासन-प्रशासन का आभार जताया।
सेवा सेतु आयोजन में पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन डॉ. कृष्ण मूर्ति बाँधी के साथ मस्तूरी एसडीएम बजरंग वर्मा मस्तूरी सीईओ जे.आर.भगत बीएमओ अनिल सिंह बीईओ शिव कुमार टंडन क़ृषि विभाग के प्रमुख ऐ.के.आहिरे बीजेपी के सभी मंडलों के अध्यक्ष व पदाधिकारी आदिम जाती कल्याण विभाग प्रमुख औऱ अन्य विभागों के प्रमुखों के साथ जनपद क्षेत्र के अधिकांश सरपंच उपसरपंच औऱ भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।
इस दौरान मस्तूरी के सभी विभाग प्रमुख उपस्थित रहें वही इनका अलग अलग स्टॉल भी ग्रामीणों की समस्या सुनने के लिए लगाया गया था।


