अन्य ख़बरें

CG – ग्राम पंचायत सोन में 15वें वित्त की राशि में गड़बड़ी की शिकायत विधानसभा अध्यक्ष से हुई उच्चस्तरीय जांच की मांग 8 अक्टूबर शुक्रवार को आएगी जांच टीम पढ़े पुरी ख़बर

मस्तूरी//जनपद पंचायत मस्तूरी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सोन में जून 2025 से सितम्बर 2026 तक 15वें वित्त आयोग के तहत प्राप्त राशि से कराए गए कार्यों में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष को लिखित शिकायत सौंपकर उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

शिकायत पत्र में कहा गया है कि ग्राम पंचायत सोन में जून 2025 से सितम्बर 2026 तक 15वें वित्त आयोग से प्राप्त राशि एवं उससे किए गए विभिन्न विकास कार्यों के व्यय की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच कराया जाना आवश्यक है।

इन बिंदुओं पर होगी जांच…

आवेदन में अशोक केंवट नें मांग की गई है कि उक्त अवधि में पंचायत को प्राप्त राशि, स्वीकृत कार्य, कार्यादेश, तकनीकी एवं प्रशासकीय स्वीकृति, माप पुस्तिका (MB), बिल-वाउचर, भुगतान विवरण, सामग्री क्रय, मजदूरी भुगतान तथा कार्यों की वास्तविक स्थिति की स्थल जांच कराई जाए।

साथ ही ग्राम पंचायत के संबंधित अभिलेखों एवं पंचायत के बैंक खाते से किए गए भुगतान/लेन-देन की भी जांच कर वास्तविक व्यय एवं अभिलेखों में दर्शाए गए व्यय का मिलान कराया जाए।

दोषियों पर कार्रवाई और वसूली की मांग…

शिकायतकर्ता ने स्पष्ट मांग की है कि यदि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता, राशि का दुरुपयोग, फर्जी भुगतान, नियम विरुद्ध व्यय अथवा कार्यों में गुणवत्ता संबंधी कमी पाई जाती है, तो संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शासकीय राशि की वसूली की जाए।

8 अक्टूबर शुक्रवार को आएगी जांच टीम…

सूत्रों के अनुसार इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए 8 अक्टूबर, शुक्रवार को जांच टीम ग्राम पंचायत सोन पहुंचेगी। टीम द्वारा मौके पर कार्यों का भौतिक सत्यापन और दस्तावेजों का मिलान किया जाएगा। जिसके बाद जांच प्रतिवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शिकायत कर्ता बीजेपी युवा नेता अशोक केंवट नें जनहित और पंचायत की पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द जांच पूरी करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button