छत्तीसगढ़

CG- मोहल्ले में खेल रही मासूम के साथ दरिंदगी, सुरक्षा गार्ड की करतूत से इलाके में फैली सनसनी, आरोपी एम्स का सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि मोहल्ले में खेल रही बच्ची को आरोपी ने निशाना बनाया। घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए देर रात करीब 2 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इतनी छोटी बच्ची के साथ हुई इस घटना ने इलाके में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

पूरा मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्ची के साथ यौन शोषण की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी परमानंद ध्रुव को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी एम्स अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Related Articles

Back to top button