CG- स्पा सेंटर की आड़ में हो रहा था ये घटिया काम, पुलिस ने की छापेमार कार्रवाई, दो युवतियां, एक ट्रांसजेंडर गिरफ्तार……

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्पा सेंटर की आड में ड्रग्स बेचने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर स्पा सेंटर के अंदर से दो युवतियां और एक ट्रांसजेंडर को गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से 14.73 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स जब्त किया गया। ये पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र के रेमेडी सेलून एवं वेलनेस सेंटर का है।
आरोपियों के कब्जे से 14.73 ग्राम एम.डी.एम.ए ड्रग्स किया जब्त।
जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 1,47,300/- रूपये।
आरोपियों के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में धारा 21सी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध।
प्रकरण के बैकवर्ड लिंक एवं फॉरवर्ड लिंक में भी की जा रही कार्रवाई।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम को सूचना मिली थी कि थाना खम्हारडीह क्षेत्र शंकर नगर के पास स्थित रेमेडी सेलून व वेलनेस सेंटर में कुछ महिलाओं द्वारा एमडीएमए ड्रग्स बिक्री की जा रही है।
इस जानकारी के बाद DCP क्राईम स्मृतिक राजनाला व DCP उत्तर क्षेत्र दीपमाला कश्यप द्वारा आरोपी युवतियों को एमडीएमए के साथ रंगेहाथ पकड़ने के निर्देश दिए गए। एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताए गये रेमेडी सेलून में रेड मारी गई।
2 युवतियां, 1 ट्रांसजेंडर गिरफ्तार
इस कार्रवाई के दौरान सेलून में 2 युवतियां व 1 ट्रांसजेंडर मिली। पूछताछ में अपना नाम आशा नायक निवासी दुर्ग, कृष्णा तिवारी तथा हेमंत थापा निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेेने पर उनके पास एमडीएमए ड्रग्स रखा होना पाया गया।
इस पर टीम के सदस्यों द्वारा तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14.73 ग्राम एमडीएमए कीमती लगभग 1,47,300 रूपये जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में धारा 21सी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से प्रकरणों में बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ करते हुये End-to-End कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
01. आशा नायक पिता मदनलाल नायक उमर 27 साल पता घड़ी चौक सुपेला संडे मार्केट दुर्ग।
02. कृष्णा तिवारी पति शुभम तिवारी उम्र 29 साल पता बालाजी हॉस्पिटल रामकृष्ण बिल्डिंग रूम नंबर 108 मोवा थाना पंडरी रायपुर।
03. हेमंत थापा पिता स्व. यू.बी थापा उम्र 36 साल पता अवंती विहार जगन्नाथ मंदिर के पास थाना खमरडीह जिला रायपुर। (ट्रांसजेंडर)



