CG – पोड़ी में सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति का 28वां वर्ष: ब्रह्मानंद साहू अध्यक्ष चुने गए, भव्य भक्तिभाव से मनाया जाएगा दुर्गा स्थापना- एस.डी.साहू पढ़े पूरी ख़बर
कोरबा//ग्राम पोड़ी की सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति का 28वां वर्ष इस बार और भी भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इसे लेकर बीते दिनों पटेल मोहल्ला में समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 2026 के दुर्गोत्सव के लिए समिति संरक्षक एस.डी. साहू, रामस्नेही साहू, अशोक साहू, सरजू कैवर्त, नर्मदा कश्यप, जगदेव साहू एवं दुर्गा प्रसाद साहू की सहमति तथा सदस्यों की राय से नवीन कार्यकारिणी का चयन किया गया।
जिसमे नवगठित पदाधिकारी समिति मंडल में अध्यक्ष- ब्रह्मानंद साहू, उपाध्यक्ष- मथुरा साहू व अश्वनी पटेल, कोषाध्यक्ष- वीरेंद्र पटेल, सचिव- दीपक साहू और सह सचिव- मोनू संजय कैवर्त को चुना गया। बैठक में इस वर्ष के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगिता और उसके पुरस्कार भी तय किए गए। जहां जसगीत प्रतियोगिता में पहला इनाम 7000 रुपये देवकुमार की ओर से, दूसरा इनाम कैलाश सोनी की ओर से 5000 रुपये एवं तीसरा इनाम 3000 रुपये अशोक साहू की ओर से निर्धारित किया गया है।
वहीं दशहरा के उपलक्ष्य में रावण दहन के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम अन्य समिति की ओर से निर्धारित है। बैठक में प्रमुख रूप से दुर्गा प्रसाद साहू, राजकुमारी साहू, मथुरा साहू, रजनी साहू, चमेली बरगाह, बासु बरगाह, विद्यानंद साहू, त्रिवेणी साहू, रामप्रसाद साहू, अनिता साहू, लक्ष्मण साहू, श्यामता साहू, पवन साहू, प्रभा साहू, एस.डी. साहू, मंजू साहू, प्रेमसागर साहू, कुसुम साहू, सुखसागर साहू, जागेश्वरी साहू, सूरज कैवर्त, आनंद कैवर्त, बिनस पटेल, संतोषी पटेल सहित 65 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने 28वें वर्ष के आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।


