छत्तीसगढ़

जिला अस्पताल राजनांदगांव में NQAS पर प्रशिक्षण, आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल हुई| 

जिला अस्पताल राजनांदगांव में NQAS पर प्रशिक्षण, आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल हुई| 

राजनांदगांव: स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाओं की गुणवत्ता सुदृढ़ करने की दिशा में जिला अस्पताल राजनांदगांव में यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से दो दिवसीय 8-9 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें जिले के 94 स्वास्थ्यकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

यह प्रशिक्षण यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. गजेन्द्र सिंह के नेतृत्व एवं डॉ एन आर नवरत्न के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र एवं अस्पताल सलाहकार श्री अविन चौधरी ने प्रतिभागियों को NQAS के प्रमुख मानकों और गुणवत्ता सुधार की व्यावहारिक पद्धतियों की जानकारी दी। उन्होंने मरीज सुरक्षा, संक्रमण नियंत्रण और सेवाओं में निरंतर सुधार के महत्व पर जोर दिया।

 

प्रशिक्षण का मुख्य आकर्षण आपदा प्रबंधन पर आयोजित मॉक ड्रिल रही। इसमें अस्पताल कर्मियों और प्रतिभागियों ने आग जैसी आपात स्थिति में अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) चलाने का प्रत्यक्ष अभ्यास किया। साथ ही जीवन रक्षक तकनीकों का हाथों-हाथ प्रदर्शन हुआ और सुरक्षा प्रोटोकॉल की जानकारी दी गई। सभी ने मिलकर टीम भावना के साथ आपात स्थिति से निपटने की प्रक्रिया सीखी। डॉ स्नेहा जैन जिला आरएमएनसीएच सलाहकार व डॉ विकास राठौर जिला गैर संचारी रोग सलाहकार का भरपूर सहयोग और मार्गदर्शन रहा |

Related Articles

Back to top button